फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Exhibition for employment

रोजगार के लिए प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 07 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Exhibition for employment
प्रदर्शन करते हुए लोग
पूर्व निर्धारित काम रोको कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की सुबह सोनांचल संघर्ष वाहिनी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। एनसीएल खड़िया परियोजना खदान क्षेत्र में ओबी कंपनी के समक्ष प्रदर्शन करने जाते समय कार्यकर्ताओं को पुलिस नेे रोडवेज बस स्टैंड तिरोह पर रोक लिया। लगभग दो घंटे चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आऊटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाकर वार्ता कराया। संयोजक रोशन लाल यादव ने मांगों का ज्ञापन कंपनी प्रतिनिधि को सौंपा और आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन



बीजीआर कंपनी की ओर से एचआर हैदराबाद मुख्यालय के रवि कुमार ने वार्ताकर आश्वासन दिया कि 15 जुलाई से कंपनी में आवश्यक श्रमिकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। जिसमें क्षेत्रिय बेरोजगारों की वरियता के आधार पर आवश्यक नियुक्तियां की जाएंगी। जिसके बाद संयोजक रोशन लाल यादव ने एक बजे दोपहर प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा करते हुए वादे से मुकरने पर 15 जुलाई के बाद भूख हड़ताल करने की घोषणा की। इस दौरान सोसंवा के कार्यकर्ताओं के साथ ही कंपनी के दिलीप सिंह, एपी मिश्रा  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed