गांधी मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविवार की शाम मैत्रीपूर्ण फुटबाल मैच खेला गया। कुल 80 मिनट तक चले मुकाबले में ओबरा-बी टीम ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि सीओ ओबरा भास्कर वर्मा, इं. अदालत वर्मा, सुजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को सम्मानित किया।
समाजसेवी राजसुशील पासवान और कन्हैया लाल जायसवाल के नेतृत्व में ओबरा ए और ओबरा बी टीम के बीच मैच काफी रोमांचक रहा। पहले हाफ में ओबरा बी के बबलू यादव और रंजन कुमार ने क्रमश: एक-एक गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में कड़े संघर्ष के बाद दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मैच के अंतिम क्षणों में ओबरा बी टीम के ही सचिन जायसवाल ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। प्रतियोगिता में निर्णायक अरविंद यादव और लाइन में जेपी जायसवाल व हेमा रहे। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गोयल, समाजसेवी रमेश सिंह यादव, सुशील कुशवाहा, फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नूर मोहम्मद, राहुल पांडेय, अजय कुमार सिंह, चार्ली वर्गीस, नीरज भाटिया, मनोज पटेल, उमाशंकर जायसवाल, प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, आंबेडकर स्टेडियम में भी फुटबाल मैच खेला गया। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी रमेश सिंह यादव, सपा नेता सुधा, मोहम्मद कलीम खान, विजय पटेल, मुकेश तिवारी, राजू यादव, सलमान अहमद, शमशाद आलम, सत्येन्द्र मोहन ओझा, नगर अध्यक्ष सपा बिपिन सिंह कश्यप, नागेंद्र प्रताप चौहान आदि मौजूद रहे।