फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Following eight chiefs oath

आठों ब्लाॅक प्रमुखों ने ली शपथ

Fri, 18 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 18 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Following eight chiefs oath
नगवॉ ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह को शुक्रवार को शपथ दिलाते तहसीलदार योगेंद्र सिंह
जिले के आठों ब्लॉक में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। खुद कुर्सी पर काबिज होने के बाद प्रमुखों ने 834 सदस्यों को शपथ दिलाई। 
विज्ञापन



खलियारी संवाददाता के अनुसार नगवां ब्लॉक परिसर मेें तहसीलदार योगेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह को शपथ दिलाई। वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर, पूर्व एलएलसी श्याम नारायण सिंह, पन्नालाल, बी. सागर, संदीप सिंह चंदेल, इंजीनियर रमेश पटेल, पप्पू सिंह, प्रवीण सिंह, भूपेश चौबे, पंकज पटेल आदि मौजूद रहे। रामगढ़ संवाददाता के अनुसार चतरा ब्लॉक में घोरावल तहसीलदार दिनेश चंद्र मिश्रा ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मनीचंद्र को शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीओ प्रवीणानंद, बिमलाशंकर तिवारी, राममूरत, विजय सिंह, रवि प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


म्योरपुर संवाददाता के मुताबिक दुद्धी एसडीएम डा. विश्राम यादव ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सरिता यादव को शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित  ब्लॉक प्रमुख सदस्यों के साथ मीटिंग की। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक रूबी प्रसाद, पूर्व प्रमुख संजय यादव, अवध नारायण, बुद्धि नारायण, रामलखन सिंह  आदि मौजूद रहे। राबर्ट्सगंज ब्लॉक में सदर एसडीएम कैलाश सिंह ने प्रमुख पंकज पटेल ने शपथ दिलाई। सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, इंद्रदेव सिंह, विजय यादव, अनिल सिंह, अशोक सिंह, बीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति, एडीओ पंचायत उपेंद्र पांडेय, अंबुज सिंह, टोनी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोपन ब्लॉक परिसर में शपथ ग्रहण समारोह में अतिरिक्त एसडीएम हर्षदेव पांडेय ने प्रमुख बबली को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, सपा जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा, इम्तियाज अहमद, आमिल बेग, अशोक सिंघल, डंपू सिंह, सुनीता यादव दिनेश आदि रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक दुद्धी ब्लॉक परिसर में आईटीआई कालेज के प्रिंसिपल विजय श्रीवास्तव ने ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार सिंह गोड़ को शपथ दिलाई। विधायक रूबी प्रसाद, जगदीश यादव, हरिशंकर यादव, बीडीओ प्रभात द्विवेदी आदि मौजूद रहे। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में उपजिलाधिकारी गिरिजा शंकर सिंह ने नवनिर्वाचित प्रमुख लालती देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायक रमेश चंद्र दूबे, पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल, मकसूदन सिंह, अंजनी चौबे, प्रेम कोल, बाबूलाल यादव आदि मौजूद रहे। बभनी संवाददाता के मुताबिक दुद्धी तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख राजमति को शपथ दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed