फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Focus on health, cleanliness and personal development

स्वास्थ्य, साफ-सफाई, व्यक्तिगत विकास पर दें ध्यान

Fri, 20 Nov 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Focus on health, cleanliness and personal development
ओबरा डैम पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते सीआईएसएफ पूर्वी जोन के उप महानिरीक्षक डॉ.डीपी परि? - फोटो : SONBHADRA
ओबरा। सीआईएसएफ पूर्वी जोन के उप महानिरीक्षक डॉ. डीपी परिहार ने शुक्रवार को सीआईएसएफ यूनिट ओबरा के तापीय एवं जल विद्युत उत्पादन गृहों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के सभी प्रवेश द्वारों, महत्वपूर्ण स्थलों, ओबरा डैम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने वर्तमान खतरों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीआईएसएफ के बल सदस्यों को सैनिक सम्मेलन के माध्यम से परियोजना की सुरक्षा में उसकी भूमिका, जिम्मेदारियों तथा सावधानियों के बारे में बताया। कहा कि स्वास्थ्य, सफाई तथा व्यक्तिगत विकास पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बल सदस्यों को पुरस्कार देने की घोषणा की। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं.आरपी सक्सेना एवं महाप्रबंधक प्रशासन इं. जीके मिश्रा के साथ परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। इस दौरान कमांडेंट एचएस शर्मा, उप कमांडेंट ओ.राजेंद्र, सहायक कमांडेंट आरपी सिंह सहित सभी निरीक्षक एवं परियोजना के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed