फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fly ash will be available for free for making bricks

ईट बनाने के लिए मुफ्त में मिलेगा फ्लाईऐश

Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fly ash will be available for free for making bricks
जिले में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन कर ओर से पहल तेज कर दी गई है। फ्लाई एश ईंट बनाने के उद्योग स्थापित करने उद्यमियों की हर संभव मदद होगी। परियोजनाओं द्वारा मुफ्त में फ्लाई ऐश मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में फ्लाई ऐश ईंट के उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। जिले में कई तापीय परियोजनाएं हैं। प्रत्येक तापीय परियोजनाओं में कोयले को ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कोयले के इस्तेमाल के बाद दो तरह की राख मिलती है। पहला पलाई ऐश और और दूसरा बॉटम ऐश। फ्लाई ऐश और बॉटम ऐश दोनों का निस्तारण उद्योग को नियत अवधि में किये जाने के निर्देश है। फ्लाई ऐश से सीमेंट एवं फ्लाई ब्रिक्स का उत्पादन किया जाता है। अगर जनपद में फ्लाई ऐश बनाने वाली इकाइयां स्थापित होंगी तो उन्हें फ्लाई ऐश आसानी से उपलब्ध हो जाएगा क्योंकि वर्तमान में राज्य बोर्ड के पास फ्लाई ऐश से ईंट बनाने वाली कोई भी उद्योग पंजीकृत नहीं है। फ्लाई ऐश ब्रिक्स की खड़ंजा, बिल्डिंग ब्लॉक व रोड पेविंग में प्रयुक्त होता है। खपत के सापेक्ष उत्पादन के लिए ब्रिक्स बनाने वाले उद्योगों को बढ़ाया दिया जा सकता है जिससे कि फ्लाई ऐश की निस्तारण और फ्लाई ऐश ब्रिक्स का प्रयोग अधिकाधिक हो सके। एडीएम ने उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र को जनपद में स्थापित/संचालित उद्योगों का सर्वे कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ऐसे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने को कहा है।
विज्ञापन

तापीय परियोजनाओं के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि पलाई ऐश प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जो भी उद्यमी फ्लाई ऐश से ईंट बनाने का उद्यम स्थापित करना चाहता है, उन्हें नजदीकी तापीय परियोजना से नि:शुल्क फ्लाई ऐश प्राप्त हो सकेगा। - सहदेव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed