{"_id":"6885235d565cab2e97003e04","slug":"five-stolen-batteries-scooty-and-bike-recovered-three-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131803-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चोरी की पांच बैटरियां, स्कूटी और बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चोरी की पांच बैटरियां, स्कूटी और बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
चोपन पुलिस ने चोरी की एक घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिग आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा है।
थाना चोपन पुलिस ने शनिवार को डाला कंपोजिट विद्यालय से आगे वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच चोरी की बैटरियां, एक सीज की हुई स्कूटी और एक बाइक बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों में ओबरा के सेक्टर-4 निवासी सोनू वाल्मिकी, करमा के पगिया निवासी शाहिद अंसारी और प्रतापगढ़ के दुर्गागंज बाजार निवासी गौरव कुमार हैं।
इसके अलावा दो किशोरों को भी पकड़ा गया है। एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज़ कर संबंधित धाराओं में कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।