फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five people died and 13 injured due to lightning in Sonbhadra and Azamgarh

मौसम का कहर: सोनभद्र और आजमगढ़ में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, 13 झुलसे; परिवारों में मचा कोहराम

Sat, 05 Jul 2025 10:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद/आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद/आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 05 Jul 2025 10:25 AM IST
सार

Weather News: सोनभद्र और आजमगढ़ में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग झुलस गए। इनमें सोनभद्र में दो और आजमगढ़ में तीन लोगों की जान गई। 

विज्ञापन
Five people died and 13 injured due to lightning in Sonbhadra and Azamgarh
आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश और गरज-चमक के बीच बिजली गिरने से आजमगढ़ और सोनभद्र में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग झुलस गए। हादसे के बाद सभी परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के कन्हारी गांव के सुपाड़ी लाल (50) अपनी पत्नी नौरंगी देवी (47) के साथ शुक्रवार की दोपहर खेत पर गए थे। बारिश के बीच बिजली गिरने से दोनों चपेट में आ गए। इससे नौरंगी देवी की मौत हो गई, जबकि सुपाड़ी लाल झुलस गए।
विज्ञापन


इसके अलावा, बिजली गिरने से गांव देवरीकाठ में आरती (20), पुष्पा (20) और रेखा देवी (28) और पथरताल गांव के राकेश यादव (18) झुलस गए। वहीं, बीजपुर क्षेत्र के अंजानी गांव के नाई टोला के भीम सिंह (24) की बृहस्पतिवार की रात बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में चेन लुटेरे को लगी गोली, साथी फरार; दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उधर, आजमगढ़ के भीलमपुर छपरा गांव में शाम श्रीराम राजभर (55) सिवान में गाय चरा रहे थे। बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। गांव सुखीपुर में ज्योति (20) की सेनपुर स्थित सिलाई सेंटर से घर लौटते समय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, जोहबतपुर गांव में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से मंटू की पुत्री अंतिमा (16) की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ लोग झुलस गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed