फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five leaders became members of BJP's State Working Committee

पांच नेता भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति में बने सदस्य

Thu, 11 Mar 2021 08:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Five leaders became members of BJP's State Working Committee
सोनभद्र। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की बृहस्पतिवार को घोषणा कर दी। इसमें सोनभद्र जिले के सात नेताओं को जगह दी गई है। रामनरेश पासवान, रामलखन सिंह, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, चांद प्रकाश जैन, पूर्व विधायक तीरथराज, पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी और पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है। उनके प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने खुशी जाहिर की है। रेणुकूट: नगर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता चांद प्रकाश जैन को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरि ने कहा कि जैन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने से नगर और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपाजनों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे बधाई दी। इस दौरान रिंकू सिंह, शशि भूषण मल्ल, राज वर्मा, कुसुम शर्मा, शारदा खरवार, शंभू खरवार, रितेश सिंह, मुन्नी मल्ल, मनीष शर्मा, सरोज राय, सुनील केसरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed