फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five lakh employees of the business carried

कारोबारी के कर्मचारी से पांच लाख रुपये उड़ाए 

Fri, 03 Jun 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 03 Jun 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित टाकीज मोड़ से शुक्रवार को पल्सर सवार बदमाशों ने लोहा कारोबारी के कर्मचारी से पांच लाख रुपये उड़ा दिए। सीसी टीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया। एसपी ने बदमाशों के बारे में सूचना देने वाले को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषण की है।
विज्ञापन



 बैढ़न के मुख्य बाजार में नारायण सेठ की जायसवाल आयरन स्टोर के नाम से दूकान है। उन्होंने दूकान में करीब 20 साल से काम करने वाले अमाल खान (45) को पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की 10 गड्डी देकर इसके बदले एक हजार रुपये का नोट लाने के लिए संजय नगर (माजन मोड़) स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा भेजा। कर्मचारी बाइक से बैंक पहुंचा लेकिन वहां हजार के नोट नहीं मिले। वह रुपये का झोला लेकर दूकान से चंद कदम पहले पहुंचा और जैसे ही बाइक  खड़ी कर उतरा, पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाश बाइक में टंगा झोला झपटकर भाग निकले। 
विज्ञापन



सूचना मिलने पर सिंगरौली के साथ ही अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र में रास्तों की नाकेबंदी कर वाहनों की तलाश शुरू कर दी गई। दुल्लापाथर में सीओ सितांशु यादव की अगुवाई में चेकिंग की गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। घटनास्थल से   थोड़ी दूर स्थित एक व्यवसायी के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को सुराग मिले हैं। उससे पता चला है कि दो बाइकों पर चार युवक सवार थे। उन्होंने टोपी लगाने के साथ गमछे से चेहरा ढका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed