फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five injured including mother and daughter in collision between auto and tractor

ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में मां-बेटी समेत पांच घायल

Tue, 01 Mar 2022 07:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 07:40 PM IST
विज्ञापन
Five injured including mother and daughter in collision between auto and tractor
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआव ब्लॉक के पास सोमवार की रात ऑटो और ट्रैक्टर में भिड़ंत होने से ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसह घोरावल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ऑटो में सवार चोरट गांव निवासी दुलारी (45) उसकी पुत्री कविता (17) और गांव के भीम कोल (25), पनौली गांव निवासी कलावती (60) व लवकुश (32) घायल हो गए। कविता के पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं कलावती के सिर में चोट आई है। घायलों ने बताया कि वे सभी लोग घोरावल बाजार आए थे। ऑटो पर सवार होकर शाम के वक्त अपने घर लौट रहे थे। खरुआव ब्लॉक के पास ऑटो और ट्रैक्टर में भिड़ंग हो गई। वहीं से एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता वाहन से जा रहे थे। उन्होंने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed