फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five injured in collision between trailer and bus

Sonebhadra News: ट्रेलर और बस की टक्कर में पांच घायल

Mon, 25 Aug 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five injured in collision between trailer and bus
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रासपहरी गांव में सोमवार की सुबह सवारी से भरी बस और ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार तीन महिलाओं समेत पांच यात्री घायल हो गए। सभी को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बस मजदूरों को लेकर डडीहरा गांव से रेणुकूट की ओर जा रही थी। इस दौरान बस श्री राम डिग्री कॉलेज के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसमें टक्कर मार दी। इससे बस में सवार डडिहरा निवासी रामसजीवन (50), सोना देवी (26), अनीता देवी (25), सूखनी देवी (45), शिवव्रत (35) घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां शिवव्रत को जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया है। एसओ कमल नयन दुबे ने बताया कि बस के परिचालक पंकज की तहरीर पर ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed