फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five bigha wheat burnt due to spark emanating from short circuit

शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पांच बीघा गेहूं जला

Mon, 12 Apr 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five bigha wheat burnt due to spark emanating from short circuit
शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पांच बीघा गेहूं जला
विज्ञापन

-राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के भवानीपुर गांव की घटना
-बिजली विभाग पर लापरवाही का किसानों ने लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के भवानीपुर गांव में 11 हजार वोल्ट का तार टूटने से तथा शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पकड़ी आग से पांच किसानों का खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इससे किसानों को लाखों का नुकसान हो गया। डीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में किसानों ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे अचानक 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। पूर्व प्रधान ओमकार नाथ के घर के पास तार टूटकर गिरने व शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। आगलगी की घटना में गांव के श्रीराम, झगडू, श्यामधर, बिरबल और छबिन्दर का लगभग पांच बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। किसानों का कहना है पिछले साल धान के सीजन में भी तार टूटकर गिरने से फसल में आग लग गई थी। उस समय बिजली विभाग के एक्सईएन एवं जेई को आगलगी की घटना से अवगत कराया गया था। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ और पुन: तार टूटने से आगलगी की घटना हो गई। सूरज पासवान, रामरक्षा, रोहित, अभिषेक, सतेंद्र, रामलखन, अमरजीत, राजेश, अमर, राजकुमार, मनीष कुमार, चंद्रप्रकाश, मोहन, संजय सिंह, दीपा विश्वकर्मा आदि ने आगलगी की घटना से हुई क्षति का आंकलन कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed