फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five awards including Best Company to NCL

एनसीएल को बेस्ट कंपनी सहित एक साथ पांच अवार्ड

Fri, 25 Feb 2022 06:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
Five awards including Best Company to NCL
एनसीएल को 11वें आईसीसी पीएसई एक्सीलेंस अवार्ड में ओवरऑल बेस्ट कंपनी ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया है। इसके साथ कंपनी को चार अन्य पुरस्कार भी मिले हैं। इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सीएमडी एनसीएल को ‘बेस्ट सीईओ’ के खिताब के साथ ही एनसीएल को संचालन उत्कृष्टता में प्रथम, मानव संसाधन प्रबंधन एवं सीएसआर के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया ।
विज्ञापन

इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) की ओर से शुक्रवार को वर्चुअल रूप से आयोजित 11वें इंडिया पब्लिक सेक्टर एजेंडा 2031 के दौरान प्रतिष्ठित ‘पीएसई एक्सीलेंस अवार्ड’ समारोह में प्रदान किए। विभिन्न कारपोरेट डोमेन में पुरस्कार हासिल करना, एनसीएल की उल्लेखनीय उपलब्धियों का द्योतक हैं। सीएमडी एनसीएल भोला सिंह ने 11वें पीएसई एजेंडा-2031 कॉन्क्लेव में कंपनी की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया। कॉनक्लेव को बतौर वक्ता संबोधित करते हुए सीएमडी एनसीएल श्री सिंह ने मजबूत पूंजी निवेश और सीएसआर से रोजगार के अवसरों के सृजन के साथ राष्ट्र की बढ़ती ऊर्जा आकांक्षाओं के लिए पर्यावरण अनुकूल व हितग्राही स्वीकार्य सतत खनन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस विशिष्ट उपलब्धि पर सीएमडी एनसीएल भोला सिंह, निदेशक डॉ. अनिंद्य सिन्हा, राम नारायण दुबे, एसएस सिन्हा ने टीम एनसीएल को प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed