फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five and a half crores will be spent on the road of the station

स्टेशन की सड़क पर खर्च होंगे साढ़े पांच करोड़

Sun, 27 Feb 2022 07:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 07:25 PM IST
विज्ञापन
Five and a half crores will be spent on the road of the station
रेलवे स्टेशन की सड़क पर एनसीएल पर साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च करेगी। रविवार को सिंगरौली/सीधी सांसद रीती पाठक ने निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। एनसीएल देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही आसपास के क्षेत्र के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

इसमें सड़कों का निर्माण एक मुख्य भाग है। इसी कड़ी में एनसीएल सिंगरौली रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग बनवा रही है। इस कार्य के तहत कांटा-मोड़ से गोरबी रेलवे क्रॉसिंग के बीच 5.5 करोड़ की लागत से लगभग छह किलोमीटर लंबाई और 7.5 मीटर औसत चौड़ाई का डामरीकरण के साथ अगले पांच साल तक के रखरखाव का प्रावधान है। इस सड़क के बन जाने से गोरबी, कसर, ब्लॉक-बी, मोरवा व जयंत आदि के रहवासियों को सिंगरौली रेलवे स्टेशन पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही यह सड़क सिंगरौली रेलवे स्टेशन के आसपास के लोगों की यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाएगी। कार्यक्रम में सांसद रीती पाठक के साथ विधायक सिंगरौली रामलल्लू बैस, एनसीएल के महाप्रबंधक (सिविल) एके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed