फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First unit of Anpara project produced after three months

अनपरा परियोजना की पहली इकाई तीन माह बाद उत्पादनरत

Wed, 24 Feb 2021 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
First unit of Anpara project produced after three months
अनपरा। राज्य विद्युत उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की 17 नवंबर को वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद 210 मेगावाट की पहली इकाई को तीन माह बाद बुधवार को उत्पादनरत कर लिये जाने से प्रबंधन ने राहत की सास ली है। सप्ताह से इस इकाई को उत्पादनरत करने के लिये परियोजना प्रबंधन युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा था परंतु कोई ना कोई तकनीकी समस्या के कारण यह इकाई उत्पादनरत नहीं हो पा रही थी। एक माह के लिए बंद इस इकाई को 24 फरवरी की प्रात: सुबह छह बजकर 10 मिनट पर उत्पादनरत कर लिया गया। अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम दीपक कुमार ने बताया कि इस इकाई को लाइटअप कर लोड पर ले लिया गया है इस इकाई से 110 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। बहरहाल मौसम परिवर्तन के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग में इजाफा होने से इस इकाई को उत्पादनरत करना परियोजना प्रबंधन के लिये एक चुनौती बन गयी थी सुबह सुबह जैसे ही इकाई लोड पर आयी प्रबंधन ने राहत की सास ली। इस दौरान 210 मेगावाट की दूसरी व तीसरी इकाई से क्रमश: 115 व 109 मेगावाट तथा 500 मेगावाट की चौथी व पांचवी इकाई से क्रमश: 254 व 317 तथा छठवीं इकाई से 471 मेगावाट का उत्पादन किया जा रहा था। इस दौरान प्रदेश में बिजली की मांग 10267 मेगावाट बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed