फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First in Ghoraval district in training with initiation app

दीक्षा एप से प्रशिक्षण और गणित में आंकलन कोर्स में घोरावल प्रथम

Mon, 21 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
First in Ghoraval district in training with initiation app
घोरावल। दीक्षा एप से प्रशिक्षण और गणित में आंकलन कोर्स में घोरावल ब्लॉक को जिले में पहला स्थान मिला है जबकि सोनभद्र जिले ने पूरे प्रदेश में 14 वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

घोरावल ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद्र राय ने बताया कि दीक्षा एप से प्रशिक्षण एवं गणित में आंकलन ऑनलाइन प्रशिक्षण के समाप्ति के बाद प्रदेश स्तर से प्राप्त डाटा के अनुसार घोरावल ब्लॉक से सर्वाधिक विद्यालयों से अधिकतम 90.36 फीसदी शिक्षकों ने दीक्षा एप पर कोर्स में रजिस्ट्रेशन करने कराया और प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरा कर जनपद में प्रथम स्थान पर रहा है। वहीं चतरा ब्लॉक ने दूसरा और दुद्धी ब्लॉक ने तीसरा स्थान अर्जित किया। दीक्षा एप से प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोनभद्र जनपद प्रदेश में 14 वे स्थान पर रहा। राज्य सन्दर्भ समूह (एसआरजी) के सदस्य संजय मिश्रा ने बताया कि दीक्षा एप के जरिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोनभद्र जनपद के शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन एवं कोर्स को पूरा करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। पूरे प्रदेश में सोनभद्र जिले ने 14 वां स्थान हासिल किया है, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा है। घोरावल ब्लॉक और सोनभद्र जनपद की इस सफलता पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, एसआरजी संजय मिश्रा, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक तिवारी, सौरभ कार्तिकेय, अविनाश शुक्ला, दीनबंधु त्रिपाठी, कौसर जहां सिद्दीकी, नंदकुमार शुक्ला, विनोद कुमार इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed