फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire service week ceremony concludes

अग्निशमन सेवा सप्ताह समारोह का हुआ समापन

Wed, 21 Apr 2021 06:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Fire service week ceremony concludes
एनटीपीसी में सीआईएसएफ के जवान अग्निशमन यंत्र से आग बुझाते। - फोटो : SONBHADRA
बभनी। एनटीपीसी रिहंद नगर का पावर प्रोजेक्ट में 14 से 20 अप्रैल तक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई की ओर से अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान श्रमिकों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, घरेलू महिलाओं एवं अन्य के बीच अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान आग बुझाने के तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। संयंत्र कर्मियों एवं वर्कर्स को आग से सुरक्षा के गुण सिखाए तथा आग को शुरुआत में ही अग्निशमकों का इस्तेमाल कर कैसे बुझाए जाए, इसका प्रदर्शन कर दिखाया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कर्मियों की महिलाओं के बीच प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता भी कराई गई। सप्ताह के दौरान समापन समारोह में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में कोविड-19 से बचाव को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर, फेस मास्क इत्यादि दिशा निर्देशों का पालन किया गया । मंगलवार को समापन समारोह मुख्य अग्निशमन केंद्र स्थल पर आयोजित किया गया, जिसमें कामेश्वर प्रसाद मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के निरीक्षक सी एस सिंह एवं निरीक्षक एसके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में निरीक्षक/अग्नि अवधेश कुमार के निर्देशन में अग्निशमन दस्ते ने अग्निशमन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा विभिन्न विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने सीआईएसएफ बिंग की प्रशंसा करते हुए तथा अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव अग्नि सुरक्षा नियमों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed