फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire on Ghadderwa's stick hill

गड़दरवा के छड़ी पहाड़ी पर लगी आग

Fri, 26 Mar 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Fire on Ghadderwa's stick hill
गड़दरवा के छड़ी पहाड़ी पर लगी आग
विज्ञापन

दुद्धी। दुद्धी वन क्षेत्र के गड़दरवा गांव के छड़ी पहाड़ी के वन क्षेत्र में शुक्रवार को आग लग गई। हवा के झोकों के कारण आग धीरे-धीरे जंगल में फैल रहा थी। ग्रामीणों ने वन कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंच वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। अपराह्न करीब तीन बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। पहाड़ी के आसपास विधायक हरिराम चेरो का आवास भी है जो पूरी तरह से सुरक्षित है।

वन क्षेत्राधिकारी दिवाकर दूबे ने बताया कि छड़ी पहाड़ी के पास जंगल के पेड़ों से गिरे सूखे पत्ते में आग लग गई थी, जो धीरे-धीरे जंगल के करीब एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैल गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों और वन कर्मियों ने कई घंटे के मेहनत कर आग पर काबू पाया। कहा कि आग और न फैले, इसके लिए कर्मचारियों को जंगल के पहाड़ी पर तैनात किया गया है। वन रक्षक कन्हैया लाल, राधेश्याम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed