फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire in Krishnashila's store, loss of lakhs

कृष्णशिला के स्टोर में आग लाखों का नुकसान

Mon, 28 Mar 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fire in Krishnashila's store, loss of lakhs
शक्तिनगर। एनसीएल कृष्णशिला कोयला परियोजना के खदान क्षेत्र स्थित स्टोर में सोमवार दोपहर आग लग गई। आग से महंगे स्पेयर व कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। काफी मशक्कत के बाद सीआईएसएफ फायर विंग के जवानों ने आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के मुताबिक घटना से एनसीएल को बड़ी चपत लगी है। सोमवार दोपहर लगी भीषण आग से अधिकारियों/कर्मचारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों की सूचना पर बीना, ककरी जयंत सीआईएसएफ यूनिट के सीआईएसएफ जवान पहुंचे और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस दौरान स्टोर में रखा लाखों रुपये का स्पेयर पार्ट्स और अन्य समान जलकर नष्ट हो गया। दो दिवसीय हड़ताल की वजह से आग बुझाने में काफी ज्यादा समय लग गया। स्टोर में सुरक्षाकर्मी की तैनाती के वावजूद आग कब कैसे लगी कोई अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है आकलन करने के बाद नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed