फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire in house, household burnt

कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी जली

Tue, 20 Jul 2021 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Fire in house, household burnt
बीजपुर के पुनर्वास गांव में स्थित घर में लगी आग को बुझाते सीआईएसएफ जवान - फोटो : SONBHADRA
बीजपुर थाना क्षेत्र स्थित पुनर्वास प्रथम में मंगलवार की दोपहर कच्चे मकान में आग लग गई। अगलगी से मकान में रखा राशन, कपड़ा, बिस्तर सहित गृहस्थी के अन्य सामान जलकर राख हो गए। काफी मशक्कत के बाद सीआईएसएफ जवानों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुनर्वास प्रथम के रहवासी जमुना पाल पावर प्रोजेक्ट में संविदा मजदूर हैं। मंगलवार को जमुना ड्यूटी पर गए थे। उनकी पत्नी किसी कार्य से घर से बाहर गई थीं। घर में महज एक दस साल की बेटी मौजूद थी। ऐसे में आग कैसे व किन कारणों से लगी स्पष्ट नहीं हो सका। आगे लगने पर बेटी दौड़कर बाहर आ गई। तेज लपटें उठती देख लोग शोर मचाते हुए उस ओर दौड़े। तब तक आग विकराल ले चुकी थी। जमुना का घर काफी संकरी गली में होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पहुंचने में दिक्कत हुई। इसके बाद भी सीआईएसएफ जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान घर के अंदर रखा हजारों रुपये का गृहस्थी समान जल कर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन से आपदा राहत कोष से सहायता की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विजयानंद सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed