फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire in grocery store causes loss of millions

किराना दुकान में लगी आग लाखों का नुकसान

Sat, 04 Jul 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Fire in grocery store causes loss of millions
बभनी। स्थानीय कस्बे के आगे पैट्रोल पम्प के पास सुनार के मकान में शुक्रवार की रात में आग लग गई। जिससे घर में रखे लाखों रुपए मूल्य का सामान तथा 40 हजार रुपये नकद जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने थाने में गांव के ही एक लड़के के नाम नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बभनी कस्बा निवासी बिहारी लाल सोनी पुत्र जवाहीर सोनी का घर पैट्रोल पम्प से सटा हुआ है।उसी मकान में किराना,ठंडा की दुकान थी। शुक्रवार की रात में ही गांव के एक लड़के ने दुकान में आग लगा दी।जब आग पुरे सामान में पकड़ लिया तो दुकान में रखा सामान चावल, गेहूं,आटा,दाल, तेल,मसूर, हल्दी,मशाला, तथा किराना का हर सामान जल कर राख हो गया इसके साथ ही फ्रीज,प्रींटर और नकद 40 हजार जलकर खाक हो गया। दूसरे कमरे में सो रहे जब लोगों को पता चला तो बगल में सर्विसिंग के लिए लगी मशीन से आग बुझाने लगे तब पूरा सामान जल चुका था। अगर आग दूसरे कमरों में पहुंच जाती तो बडी घटना घट सकती थी।पिडित का पुत्र राहुल सोनी ने बताया कि एक दिन पहले बभनी करमहल टोला का एक लड़का घर में आग लगाने की धमकी दिया था और दूसरे दिन घर में आग लग गई। उसने बताया कि उसी लड़के ने ही मेरे दुकान में आग लगाई है। शनिवार को राहुल सोनी ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।इस संदर्भ में जब सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed