फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire caused by short circuit, one and a half bighas of wheat ash

शार्ट सर्किट से लगी आग, डेढ़ बीघा गेहूं राख

Thu, 14 Apr 2022 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by short circuit, one and a half bighas of wheat ash
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बेठीगांव गांव में गेहूं के फसल में लगी आग को बुझाते लोग। - फोटो : SONBHADRA
तपिश बढ़ने के साथ ही जिले में आगजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं। कहीं तारों के आपस में सटने के बाद निकली चिंगारी बड़ी तबाही का कारण बन रही है तो कहीं लोगों की जरा सी लापरवाही बड़ी घटना का रूप ले ले रही है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब सवा नौ बजे सदर ब्लॉक के बेठिगांव में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी के बाद सिवान में आग लग गई। इसकी जानकारी लगते ही प्रधानपति अनूप तिवारी, भानू, विजेंद्र सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर फायर बिग्रेड जब तक पहुंचती ग्रामीणों की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आग न बुझी होती तो करीब 12 बीघा गेहूं की फसल और कई लोगों के घर में आग लग गई होती।
विज्ञापन

वहीं कोन थाना क्षेत्र के महिउद्दीनपुर में टैक्टर ट्राली पर गेहूं की फसल लादकर खलिहान में लाते समय अचानक हाईटेंशन तार टूटकर फसल पर गिर गया। इससे फसल में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी फसल जल गई। किसी तरह ट्रैक्टर ट्राली आग की चपेट में आने से बचा। किसान विमला देवी पत्नी बुध्दिनारायण ने बताया कि उनकी करीब डेढ़ बीघा गेहूं की डांठ लग गई है। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को मामले की सूचना देते हुए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed