फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire broke out while cooking, created panic

Sonebhadra News: खाना बनाते समय लगी आग, मची अफरातफरी

Tue, 09 May 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out while cooking, created panic
बीजपुर। बीजपुर पुनर्वास प्रथम में सोमवार की रात मकान में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। रेगुलेटर और पाइप में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सीआईएसएफ की अग्निशमन इकाई के जवानों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुनर्वास प्रथम निवासी लाल बहादुर गुप्ता के घर में महिलाएं सोमवार की शाम खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। गृह स्वामी लाल बहादुर गुप्ता ने लगभग आधे घंटे तक गैस सिलिंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आग के कारण घर के किचन का दरवाजा, चौखट, आरओ, कपड़े व अन्य सामान भी जलने लगा। पूरा घर धुएं से भर गया। सूचना पाकर सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा रिहंद को घटना की सूचना दी गई। निरीक्षक अग्नि अवधेश कुमार, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र कुमार, श्रीनिवास कुमार, ऋषि यादव, अंसार अली, रमाकांत फायर टेंडर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गैस सिलेंडर में विस्फोट की आशंका से लोग सहम गए। अग्निशमन इकाई के जवानों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed