फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire broke out in moving trailer, driver saved his life by jumping

Sonebhadra News: चलते ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 17 May 2024 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in moving trailer, driver saved his life by jumping
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अनपरा से रेणुकूट के बीच हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात फिर एक कोयला लदे ट्रेलर में आग लग गई। आधी रात में अचानक ट्रेलर को जलता देख हाईवे पर लोग सकते में आ गए। जलते ट्रेलर से चालक ने कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना से हाईवे पर दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रेणुकूट की ओर कोयला लेकर जा रही ट्रेलर में बैरपान के समीप अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रेलर चालक सूरज ने बताया कि देर शाम मध्य प्रदेश एनसीएल जयंत कोयला खदान से डाला सीमेंट फैक्ट्री के लिए कोयला लेकर निकला था। बैरपान के पहले धनखड़ मोड़ से आगे बढ़ा तो इंजन से रोशनी निकलती दिखाई दी। बोनट खोला तो इंजन में आग लगी हुई थी। अचानक आग का तेज झोंका लगा और चालक तत्काल वाहन का हैंड ब्रेक लगाकर वाहन से कूद गया। बगल में बैठा सह चालक भी कूद गया। राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। अनपरा पुलिस दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। लैंको अनपरा से भी फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। बता दें कि पिछले पांच माह में इस मार्ग पर वाहनों में आग लगने की यह पांचवीं घटना है। इससे पहले दिसंबर में आग लगने से एक ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

----
वाहनों में नही हैं आग बुझाने के कोई इंतजाम
कोल व राख परिवहन में लगे बड़े वाहनों में आग से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इनमें कई वाहन पुराने व जर्जर हो चुके हैं। इसके बावजूद उन वाहनों से लगातार ओवरलोड परिवहन किया जा रहा है। गर्मी बढ़ने के कारण इंजन और तेज गर्म होता है। आसपास तेल होने के कारण आग तेजी से फैल जाती है। परियोजना और पुलिस ऐसे वाहनों में आग बुझाने के उपकरण को अनिवार्य रूप से रखवाए और लगातार इसकी जांच करें तो वाहनों में हो रही आग की घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed