फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire broke out in cabin of uncontrolled trailer after hitting tree in sonbhadra

Sonbhadra News: पेड़ से टकराने के बाद अनियंत्रित ट्रेलर के केबिन में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Sun, 17 Mar 2024 03:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 17 Mar 2024 03:41 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के तुर्रा चौराहा के पास अनियंत्रित ट्रेलर एक पेड़ में जा भिड़ी। जिसके बाद ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Fire broke out in cabin of uncontrolled trailer after hitting tree in sonbhadra
Sonbhadra news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा चौराहे के पास रविवार की दोपहर में हादसा हुआ। हादसे में एक कोयला लदी ट्रेलर पेड़ से टकरा गई, जिससे ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। घटना के बाद मौके से चालक भाग खड़ा हुआ, जिससे उसकी जान बच गई। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अनपरा की ओर से कोयला लेकर आ रही ट्रेलर तुर्रा चौराहे से कुछ पहले ही अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना से पहले ही चालक ट्रेलर से कूदकर भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पिपरी पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुर्घटना की वजह से मौके पर काफी लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने के बाद जाम खुला। इससे पहले दुर्घटनास्थल से थोड़ा आगे नौकोठिया मोड़ के समीप रविवार की सुबह भी दो वाहनों की टक्कर के बाद जाम लग गया था, जाम की वजह से दो घंटे तक लोग परेशान रहे। पुलिस ने टक्कर के बाद क्रेन से वाहनों को हटाया, तब जाम खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed