फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire broke out due to wire break, wheat crop turned to ashes

तार टूटने से लगी आग, गेहूं की फसल हुई राख

Fri, 01 Apr 2022 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to wire break, wheat crop turned to ashes
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पथरहा गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे 11000 विद्युत तार के टूटने से आग लग गई। आग के कारण देखते ही देखते गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

भुक्तभोगी किसान प्रदीप कुमार सिंह निवासी सोढ़ा थाना रामपुर बरकोनिया ने बताया कि आग ने आठ बीघे से अधिक फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की ओर से सूचना फायर ब्रिगेड के साथ ही पन्नूगंज विद्युत सब स्टेशन पर दी गई। लगभग आधे घंटे बाद ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक गांव के दर्जनों ग्रामीण हैंडपंप, पानी की टंकी आदि से बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित के अनुसार डेढ़ लाख से अधिक की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed