फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR on retired pollution control officer

सेवानिवृत्त प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी पर एफआईआर

Fri, 18 Dec 2020 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
FIR on retired pollution control officer
सोनभद्र। जिले में तैनाती के दौरान तत्कालीन क्षेत्रीय प्रदूूषण नियंत्रण अधिकारी एसबी फ्रैंकलिन के खिलाफ विभाग की तरफ से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन पर तैनात के दौरान मानक की अनदेखी कर जिले की कई क्रशर इकाईयों को एनओसी जारी करने, भ्रष्टाचार में लिप्त होने और वसूली का आरोप है। पुलिस के मुताबिक वर्तमान क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी राधेश्याम ने दी तहरीर में अवगत कराया है कि एसबी फ्रैंकलिन जिले में छह जुलाई 2017 से 28 जुलाई 2018 तक तैनात थे। गत 31 अगस्त 2020 को सेवानिवृत्त हो चुुके है। जनपद में क्रशर इकाईयों को मानक के अनदेखी कर एनओसी जारी करने, भ्रष्टाचार में लिप्त होने तथा अवैध वसूली की शिकायत शासन को प्राप्त हुई है। इसके क्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन अनुभाग छह तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव की तरफ से एफआईआर कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में यह एफआईआर दर्ज कराई गई है। तत्कालीन क्षेत्रीय प्रदूूषण नियंत्रण अधिकारी एसबी फ्रैंकलिन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि शासन के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed