फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fines were collected from six shopkeepers in anti-polythene and anti-encroachment campaign, instructions to file FIR on one

पॉलीथिन और अतिक्रमण विरोधी अभियान में छह दुकानदारों से जुर्माना वसूला, एक पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश

Thu, 26 May 2022 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Fines were collected from six shopkeepers in anti-polythene and anti-encroachment campaign, instructions to file FIR on one
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक और अतिक्रमण विरोधी अभियान के मद्देनजर ईओ चैतन्य कुमार तिवारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अभियान चलाया गया। नगर के 25 दुकानों पर जांच की गई। तीन दुकानों से जुर्माना वसूलने के साथ ही एक दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। वहीं नाली पर अतिक्रमण करने पर तीन दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

ईओ चैतन्य कुमार तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को घोरावल नगर में 25 दुकानों में औचक छापेमारी की गई। इसमें दुकानदार रामनरेश, भोलानाथ व गुप्ता किराना मर्चेंट के पास से कुल सात किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन व थर्माकोल पाया गया। दुकानदारों से 21500 रुपये जुर्माना वसूला गया। गुप्ता किराना मर्चेंट की ओर से जुर्माना न देने पर दुकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। वहीं अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत नाली पर अतिक्रमण करने वाले तीन दुकानदार कन्हैयालाल, राज रेडियो सेंटर व इमरान से कुल 1500 रुपये जुर्माना वसूला गया। जांच टीम में पुलिस विभाग से दीपा पासवान, बबलू यादव व नगर पंचायत से संजय सिंह, शंकरलाल, विनोद कुमार, गजेंद्र सिंह, शाहनवाज खान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed