फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Final list of board exam centers released, one center changed

बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी, एक केंद्र बदला 17-09-08

Thu, 10 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Final list of board exam centers released, one center changed
बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। विभाग ने परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। कुल 77 केंद्रों पर परीक्षा होगी। एक केंद्र को बदला गया है। इस बार परीक्षा में 2596 विद्यार्थी बीते साल के सापेक्ष कम हैं। अब जल्द ही केंद्रों पर शिक्षकों की ड्यूटी भी निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब स्कूल खुलने के बाद परीक्षा की तैैयारियां जोरों पर है। इस सत्र में बोर्ड परीक्षा में 42,600 विद्यार्थी बैठेंगे। परीक्षा के लिए पूर्व में निर्धारित केंद्रों की सूची में से एक केंद्र को बदला गया है। विद्यालय संचालकों, छात्रों की ओर से दायर आपत्तियों को हवाला दिया गया है। इसमें फुलवारी स्थित जनसेवा इंटर कॉलेज को बदलकर गेदरी स्थित विमला देवी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए कोई नया आदेश आने तक विद्यालयों को शेष पाठ्यक्रम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों के निर्धारण के बाद अब ड्यूटी के लिए शिक्षकों का चयन भी किया जाएगा। डीआईओएस रविशंकर ने बताया है कि केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अब इन विद्यालयों के लिए कोई आपत्ति दाखिल नहीं की जाएगी। इसके अलावा केंद्रों के निर्धारण के बाद परीक्षा ड्यूटी में शिक्षकों का भी चयन जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed