फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Filed a lawsuit against the dismissed teacher

बर्खास्त शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Dec 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Filed a lawsuit against the dismissed teacher
कोन। फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी कर रहे शिक्षकों के विरुद्ध शासन स्तर पर चलाये जा रहा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्राथमिक विद्यालय शिवपुर में तैनात सहायक अध्यापक अमित सिंह यादव को बीएलएड की फर्जी डिग्री के आरोप में बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी चोपन, कोन मुकेश कुमार के तहरीर पर बृहस्पतिवार को कोन थाने में बर्खास्त शिक्षक अमित सिंह यादव पुत्र भरत सिंह यादव निवासी ग्राम कोडरा, कजरी, थाना चितबड़ागांव, तहसील रसड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी चोपन मुकेश कुमार के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अमित यादव की नियुक्ति 31 अगस्त 2016 मे प्राथमिक विद्यालय शिवपुर, विकास खंड चोपन में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। मानव संपदा पोर्टल पर सभी शिक्षकों का सर्टिफिकेट अपलोड होते ही सत्यापन में अमित यादव की बीएलएड की डिग्री फर्जी मिली। इसकी पुष्टि करते हुये बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने छह दिसंबर को अमित सिंह यादव को बर्खास्त कर बीईओ चोपन को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार की शाम बीईओ ने अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed