फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   File was missing

नियुक्ति से जुड़ी फाइल हुई गुम

Thu, 29 Dec 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 29 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
File was missing
शिक्षा प्रेरकों ने हुंकार भरी - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति में कागजात की हेराफेरी की गई। जांच में एडीएम को चयन की फाइल नहीं मिलने से पर्याप्त सूबत नहीं जुटाए जा सके हैं। आठ शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायत की जांच कर रहे एडीएम रामचंद्र को आखिरकार शिक्षक चयन से जुड़ी फाइल नहीं मिल सकी। उनके मुताबिक उन्होंने शिक्षकों को ज्वाइन कराने के मामले में राबर्ट्सगंज और घोरावल के तत्कालीन खंड शिक्षाधिकारियों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया है कि नए बीएसए के निर्देश पर उन्होंने चयन प्रक्रिया के बाद मेडिकल लेकर शिक्षकों को ज्वाइन कराया।
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े की शिकायत की जांच कर रहे अपर जिलाधिकारी को अब तक चयन से जुड़ी फाइल नहीं मिल सकी है। करीब एक माह से मामले की जांच हो रही है। एडीएम को विभाग चयन से जुड़ी फाइल नहीं उपलब्ध करा पा रहा है। बुधवार को एडीएम ने बीएसए दफ्तर में छापेेमारी की और लिपिकों से पूछताछ की लेकिन फाइल का अंतत: पता नहीं चल सका।
विज्ञापन



एडीएम का कहना है कि नियुक्ति और ज्वाइनिंग के बारे में राबर्ट्सगंज के तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद राय और घोरावल के तत्कालीन बीईओ से पूछताछ की गई। एडीएम के मुताबिक आठ शिक्षकों को देर से ज्वाइन कराने के बारे में उन्होंने बताया कि नए बीएसए ने उन्हें कहा था कि जिन शिक्षकों की अब तक ज्वाइनिंग नहीं हो सकी है, उनका मेडिकल लेकर ज्वाइन कराया जाए। उनके निर्देश पर ही शिक्षकों को बाद में ज्वाइन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि कुछ लोगों ने डीएम सीबी सिंह से शिकायत की थी कि 16448 शिक्षकों की नियुक्ति में जिले में बड़ी गड़बड़ी हुई है। इस मामले में डीएम ने एडीएम को जांच सौपी है। उधर सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने भी प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर इस नियुक्ति में गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed