फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fight on two sides over ghost spree, eight sued

भूत प्रेत को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ पर मुकदमा

Fri, 10 Jul 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fight on two sides over ghost spree, eight sued
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के भवना गांव में शुक्रवार को भूत प्रेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से पांच महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए।घायलों में 2 को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस सम्बंध में शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को मिलाकर कुल 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों द्वारा शुक्रवार को तहरीर देकर एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया।प्रथम पक्ष से भवना गांव निवासी गुड्डी (50) ने तहरीर देकर बताया कि दोनों पक्षों में भूत प्रेत को लेकर विवाद चल रहा है।इसी विवाद में भवना गांव के ही रहने वाले बबलू, नंदू, लल्ली तथा संतोषी ने उसके साथ मारपीट की है,जिसमें उसके पक्ष से गुड्डी (50),उसका पति पत्तू (55),पुत्रियां लक्ष्मी (12) व श्रद्धा (13) घायल हो गई। पुलिस द्वारा सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार तथा मेडिकल परीक्षण कराया गया।वहीं दूसरे पक्ष से संतोषी (42) ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही कल्लू, पत्तू, गुड्डी तथा सुरेश ने भूत प्रेत के विवाद में उसके साथ मारपीट किया, जिसमें संतोषी (42) व देवी (45) घायल हो गई।पुलिस द्वारा दोनों घायलों का उपचार तथा मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे कराया गया।इस सम्बंध में प्रथम पक्ष से गुड्डी देवी की तहरीर पर भवना निवासी बबलू, नंदू, लल्ली तथा संतोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।वहीं दूसरे पक्ष से संतोषी की तहरीर पर कल्लू, पत्तू, गुड्डी तथा सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed