फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fight for fertilizer Farmers sat on dharna with former MLA raised slogans for two hours SDM sent urea

खाद के लिए घमासान: पूर्व विधायक के साथ धरने पर बैठे किसान, दो घंटे तक नारेबाजी; एसडीएम ने किया ये काम

Mon, 08 Sep 2025 10:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 10:37 PM IST
सार

यूपी के सोनभद्र जिले के कस्बा स्थित ग्रामीण सहकारी संघ पर पूर्व विधायक ने किसानों के साथ धरना दिया। माैके से ही उन्होंने एसडीएम को फोन मिलाया और पूरी समस्या बताई। दो घंटे बाद खाद पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Fight for fertilizer Farmers sat on dharna with former MLA raised slogans for two hours SDM sent urea
किसानों के साथ धरने पर बैठे पूर्व विधायक रमेश दुबे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: प्रशासन की तरफ से सहकारी समितियों-संघों पर लगातार पर्याप्त खाद भेजने के दावे के बावजूद किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही। कस्बा स्थित ग्रामीण सहकारी संघ पर लंबे समय बाद सोमवार को यूरिया की खेप पहुंची तो किसान उमड़ पड़े। उपलब्धता के दोगुने से भी ज्यादा किसान पहुंचने पर मारामारी की स्थिति बन गई।

विज्ञापन




एक-एक बोरी कर 400 को खाद उपलब्ध कराया गया। शेष ने हंगामा शुरू कर दिया। वहां पहुंचे पूर्व विधायक रमेश दुबे भी किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। दो घंटे तक नारेबाजी चलती रही। एसडीएम घोरावल आशीष त्रिपाठी ने दो दिन में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन


बिल्डिंग की खराब की स्थिति के चलते वर्षों से बंद की स्थिति में चल रहे ग्रामीण सहकारी संघ शाहगंज पर (नए भवन निर्माण के बाद) पहली बार यूरिया पहुंची तो उसे लेने के लिए किसानों की खासी भीड़ जमा हो गई। काफी हो हल्ला के बाद संघ के अध्यक्ष बीरू पटेल और सचिव ने प्रति आधार कार्ड एक बोरी यूरिया वितरण कराने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लगा भीषण जाम

इसके चलते जहां तमाम लोगों को वापस लौटना पड़ा। वहीं, कई ऐसे लोग थे जिन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। दोपहर एक बजे के करीब सपा के पूर्व विधायक रमेश दुबे वहां पहुंच गए। यह देख लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनसे खाद दिलवाने की मांग शुरू कर दी। किसानों की आमदनी दोगुना मत करो, हमारे पुराने दिन लौटा दो... लिखी तख्ती लेकर वह किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। 

उनका कहना था कि जब तक यूरिया की खेप पहुंच नहीं जाती तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने इसको लेकर फोन के जरिए अधिकारियों से बात भी की। एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने पूर्व विधायक और किसानों से वार्ता करने के साथ ही दो दिन में पर्याप्त खाद उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया तब जाकर लोग धरने से उठने को तैयार हुए।

गरमाई सियासत, जानिए किसने क्या कहा
एक हजार किसानों के बीच 400 बोरी यूरिया कैसे बंटेगी यह जिम्मेदारों को समझना चाहिए था। वह भी यह खाद तब पहुंची थी जब उन्होंने इसको लेकर लखनऊ तक आवाज उठाई थी। सत्तापक्ष के विधायक कह रहे हैं कि कहीं खाद की कमी नहीं है। भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। वह ज्यादातर समय वाराणसी में बिता रहे हैं। - रमेश दुबे पूर्व सपा विधायक, घोरावल।

कहीं कोई किल्लत नहीं है। सिर्फ बाहरी आवरण बनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय सहित सभी जगह पर्याप्त खाद उपलब्ध है। जहां जितनी जरूरत है उतनी खाद पहुंच रही है। - अनिल मौर्य, भाजपा विधायक घोरावल।

क्षेत्र से यूरिया-डीएपी की आ रही मांग को देखते हुए वह पीसीएफ गोदाम पर पहुंचे थे। पाया कि जहां जितनी जरूरत है, वहां उतनी खाद भेजी जा रही है। किसान धैर्य रखें। उन्हें जितनी जरूरत है उतनी खाद उपलब्ध कराई जाएगी। - भूपेश चौबे, विधायक राबर्टसगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed