फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fight between two sides, three injured, case on seven

दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल, सात पर केस

Sun, 28 Nov 2021 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Fight between two sides, three injured, case on seven
कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी गांव में दो दिन पहले दो पक्षों में हुुई मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रथम पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तेंदुआ गांव निवासी रत्नेश सिंह ने शनिवार की शाम कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को मझिगवां चौहान गांव के प्रिंस तिवारी, प्रेम प्रकाश तिवारी, जय प्रकाश तिवारी और शिव प्रकाश तिवारी ने उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहीं रत्नेश की तहरीर पर मझिगवां चौहान गांव निवासीगण प्रिंस, प्रेम प्रकाश, जयप्रकाश और शिव प्रकाश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से प्रिंस तिवारी (20) ने तहरीर देकर बताया कि पास लेने के दौरान बाइक सवार तेंदुआ गांव निवासी रत्नेश पटेल और उसके साथियों ने उसके और जयप्रकाश तिवारी (45) के साथ गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट भी की। इस संबंध में प्रिंस तिवारी की तहरीर पर शुक्रवार रात तेंदुआ निवासी रत्नेश पटेल, बबलू उर्फ रामेश्वर पटेल, अनूप पटेल व गोविंद पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed