फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fertilizer seeds were sold even after the ban, suspended

Sonebhadra News: प्रतिबंध के बाद भी बेच रहे थे खाद-बीज, लाइसेंस निलंबित

Thu, 06 Jul 2023 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer seeds were sold even after the ban, suspended
सोनभद्र। खरीफ सीजन में खाद एवं बीज को गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर झारखंड की सीमा से लगे विंढमगंज एवं दुद्धी में खाद एवं बीज के दुकानों पर छापामारी की गई। प्रतिबंध के बाद भी खाद-बीज बेचने पर एक दुकान का लाइसेंस निरस्त किया गया। वहीं दो खाद-बीज विक्रताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण मिश्र ने बताया कि सीमावर्ती कस्बा विंढमगंज भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया। बताया कि इस दुकान पर पूर्व में खाद एवं बीज के विक्रय को प्रतिबंधित किया गया था। इस प्रतिष्ठान पर किसानों को कैस मेमो न देने, लाइसेंस न दिखाने, स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर न रखने आदि अनियमितता के कारण निलंबित किया गया। वहीं अंकेश ट्रेडर्स व चंदन बीज भंडार के प्रतिष्ठान पर पाई गई अनियमितताओं के लिए दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं एग्रो स्टार कंपनी एवं विंध्याचल सीड्स के धान के बीजों के संदिग्ध प्रतीत होने पर इसका नमूना संग्रहित करके परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। कई दुकानदार दुकान छोड़कर कर भाग गए, जिन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष गहन निगरानी की जा रही है। उन्होंने किसानों से बाजार में खाद एवं बीज का क्रय करते समय बिल जरूर प्राप्त करने की सलाह दी। बताया कि जिले में खाद एवं बीज पर्याप्त उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed