फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fearing Yogi government, goons left UP: Narendra

योगी सरकार के डर से गुंडों ने छोड़ दिया यूपी: नरेंद्र

Thu, 03 Mar 2022 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fearing Yogi government, goons left UP: Narendra
घोरावल। घोरावल नगर में बृहस्पतिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार मौर्य के समर्थन में वोट मांगे। नगर में रोड शो और जनसंपर्क के दौरान सरकार की उपलब्धियां बताईं। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में अपराधी खुलेआम घूम रहे थे, नागरिक घर छोड़कर भाग रहे थे। योगी सरकार में गुंडे बदमाश डरे हुए हैं। वह प्रदेश छोड़ कर भाग रहे हैं या हवालात में बंद हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के जरिये किसानों को 6000 पेंशन और पूरे प्रदेश में गरीबों को पक्का मकान, शौचालय मिला। शहर से लेकर गांव तक 24 घंटे बिजली मिल रही है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, गरीब कल्याण के लिए और छोटे व्यापारियों व उद्योग के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया है। विपक्ष कहता था कि 370 खत्म होने से और राम मंदिर बनने से पूरे देश में आग लग जाएगी। इन बड़े मुद्दों का हमने शांतिपूर्ण ढंग से समाधान किया। एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक मूलचंद निरंजन, ब्लॉक प्रमुख दीपक पटेल, रोहित निषाद, सुरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed