फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Father strangled his daughter born 17 days ago to death, took the body to the police station

Sonebhadra News: 17 दिन पहले जन्मी बेटी को पिता ने गला दबाकर मार डाला, शव लेकर पहुंचा थाने

Wed, 30 Oct 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Father strangled his daughter born 17 days ago to death, took the body to the police station
हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह गांव में मंगलवार की देर शाम पिता ने अपने ही हाथों 17 दिन पहले जन्मी बेटी की जान ले ली। गला दबाकर हत्या करने के बाद वह खुद शव लेकर थाने भी पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साऊडीह गांव निवासी रामरती की पत्नी ने 17 दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। कुछ दिन से बच्ची दसमतिया की तबीयत खराब थी।
विज्ञापन

पति-पत्नी उसे दवा कराने के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच रामरति ने बच्ची को मां की गोद से जबरन छीन लिया। इसके बाद गला दबा कर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बच्ची चिल्लाती रही। कुछ देर बाद पिता को अपने किए का अहसास हुआ तो वह रोते हुए बेटी का शव लेकर थाने पहुंचा। घटना सुन पुलिस भी सन्न रह गई।
हाथीनाला थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि दशहरा के दिन बच्ची पैदा हुई थी। पिता ने ही उसकी हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed