फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Father reached hospital for treatment of dog bite, then came to know that daughter was raped

सोनभद्र : कुत्ता काटने का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा पिता तब पता चला बेटी से हुआ दुष्कर्म

Tue, 14 Jun 2022 12:38 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चोपन (सोनभद्र)
संवाद न्यूज एजेंसी, चोपन (सोनभद्र) Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 14 Jun 2022 12:38 PM IST
सार

आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने धमकी दी थी अगर किसी को बताया तो कह देना मुझे कुत्ते ने काटा है।

विज्ञापन
Father reached hospital for treatment of dog bite, then came to know that daughter was raped
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक की धमकी से सहमी बालिका ने परिजनों को कुत्ता काटने की जानकारी दी। उसे लेकर पिता इलाज कराने जब अस्पताल पहुंचे तब दुष्कर्म की बात सामने आई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी बालिका रविवार की शाम घर के बाहर खेलने गई थी। पिता के मुताबिक पड़ोस का युवक बेटी को बहला-फुसलाकर कुएं के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दर्द से कराहती बालिका को धमकी दी कि कोई पूछे तो कुत्ता काटने की बात ही बताए, वरना अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन


डरी-सहमी बालिका कराहते हुए घर पहुंची तो परिजनों ने उससे कारण पूछा। कुत्ता काटने की बात सुनकर पिता उसे लेकर चोपन सीएचसी पहुंचे। यहां जांच में डॉक्टर ने दुष्कर्म की जानकारी दी। पिता ने दोबारा बेटी से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता को लेकर पिता अस्पताल से सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी देवसाह के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बालिका को इलाज के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed