फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   father-in-law got his son-in-law killed by giving a contract of Rs 15 lakhs in sonebhadra

आज भी हो सकती है हत्या की ये वजह?: पिता ने ही उजाड़ा बेटी का सुहाग, 15 लाख की सुपारी देकर कराया दामाद का कत्ल

Mon, 16 Sep 2024 08:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 16 Sep 2024 08:48 PM IST
सार

गुरमुरा में किराना की दुकान चलाने वाले राकेश गुप्ता (25) की 10 सितंबर की रात उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था। 

विज्ञापन
father-in-law got his son-in-law killed by giving a contract of Rs 15 lakhs in sonebhadra
ससुर ने करा दिया दामाद का कत्ल - फोटो : adobe

विस्तार

यूपी के सोनभद्र स्थित चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा गांव में 10 सितंबर को हुई किराना दुकानदार की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। ससुर ने ही 15 लाख रुपये में सुपारी देकर दुकानदार की हत्या कराई थी। वह बेटी के दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह किए जाने से नाराज था। भाड़े के हमलावरों ने पहले युवक के सीने में चाकू से वार किए, फिर पीठ पर गोली मारकर जान ले ली। पुलिस ने आरोपी ससुर और तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

गुरमुरा में किराना की दुकान चलाने वाले राकेश गुप्ता (25) की 10 सितंबर की रात उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने घर से महज सौ मीटर पहले उसे रोककर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के खुलासे के लिए चोपन, करमा, कोन थाने के अलावा एसओजी व सर्विलांस की टीमें लगाई गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि छानबीन के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह चोरपनिया जंगल के पास घेराबंदी कर युवक के ससुर अनपरा के मेड़रदह निवासी ललित पटेल और सुपारी के बकाया रुपये लेने आए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान दुद्धी के डुमरडीहा निवासी विनोद गोंड, सुरेंद्र कुमार गोंड और अनपरा के रेहटा निवासी आशीष कुमार भारती के रूप में हुई। 

विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि राकेश ने मई 2023 में सीमा पटेल से प्रेम विवाह किया था। सीमा का पिता ललित इस विवाह से खुश नहीं था। उसने पहले ही राकेश को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसी उद्देश्य से उसने करीब छह माह पहले ही विनोद को हत्या की सुपारी दी। 15 लाख रुपये में हत्या की बात तय हुई थी। बयाने के तौर पर विनोद ने 90 हजार रुपये भी लिए थे। शेष रुपये काम होने के बाद देना था। एएसपी ने बताया कि 27 अगस्त की रात भी विनोद, सुरेंद्र और आशीष ने दुकान पर पहुंचकर सिगरेट लेने के बहाने राकेश पर हमला की कोशिश की, लेकिन तब सीमा के शोर मचाने से वह फरार हो गए थे।

हत्या के लिए सुबह ही निकले थे हमलावर, पहले शराब पी, फिर जान ली
राकेश की हत्या के मकसद से 10 सितंबर की सुबह ही विनोद, सुरेंद्र और आशीष घर से निकल गए थे। तीनों ने पहले डाला पहुंचकर शराब पी, फिर जवारीडाड़ बाजार पहुंचकर राकेश के घर जाने का इंतजार करने लगे। दुकान के लिए पिकअप पर अनाज लादकर राकेश बाइक से घर के लिए निकला। उसके साथ बाइक पर एक अन्य युवक महेंद्र भी बैठा था। हमलावरों ने घर से सौ मीटर पहले आंगनबाड़ी केंद्र के पास राकेश को धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। फिर उसके सीने में चाकू से वार किया। महेंद्र को मौके से भगाकर हमलावरों ने राकेश के पीठ पर गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, कट्टा, कारतूस और चाकू बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed