फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers will be paid in 72 hours

खुशखबरी: 72 घंटे में किसानों का हो जाएगा भुगतान

Wed, 07 Oct 2020 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be paid in 72 hours
सोनभद्र। अब जिले में 15 अक्टूूबर से 80 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को धान क्रय का मूल्य 72 घंटे के अंदर किसान के खाते में हस्तांतरित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही प्रत्येक धान क्रय केन्द्र पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना भी की जाएगी। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन किया जाएगा। अभी तक जिले में 5650 किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने डीएम को जरूरत के अनुसार क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए है,ताकि किसानों को विक्रय करने में दिक्कत न हो सकें। यह भी निर्देश दिए हैं कि 72 घण्टे के भीतर प्रत्येक किसान के खाते में धनराशि हस्तांतरित कर दी जाए। इसके साथ ही प्रत्येक धान क्रय केन्द्र पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना सुनिश्चित करते हुये कोविड प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन भी सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के आदेश पर फिलहाल राबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्वर तहसील क्षेत्र मेें सरकारी दर पर धान खरीदने के लिए80 क्रय केंद्र बनाए जा चुके हैं। इन केंद्रों पर एक नवंबर 2020 से 28 फरवरी 2021 तक खरीद होनी थी। लेकिन अब सरकार ने 15 अक्टूबर से ही खरीदने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर जारी वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन कराने वाले किसानों का ही धान खरीदा जाएगा। जिले में करीब 5650 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस संबंध में विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि क्रय केंद्रों पर धान विक्रय करने वाले किसानों का भुगतान ऑनलाइन उनके खाते में कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 72 घंटे के भीतर किसानों के खाते में धान का दाम भुगतान करा दिया जएगा। सभी क्रय केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed