{"_id":"62128002b72e682d4952f911","slug":"farmers-started-getting-subsidized-electricity-bill-sonbhadra-news-vns6396032153","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिलने लगा सब्सिडी वाला बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिलने लगा सब्सिडी वाला बिजली बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार चुनाव में बिजली बिल का मुद्दा खूब उछल रहा है। सरकार बनने पर कोई तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली का वादा कर रहा तो कोई बिल आधा लेने की बात कह रहा। इस बीच किसानों के पास सब्सिडी वाला बिल पहुंचने भी लगा है। फरवरी के बिजली बिल पर 50 फीसदी माफी के जिक्र के साथ सब्सिडी का उल्लेख है।
कुछ माह पहले ही प्रदेश सरकार ने किसानों का बिजली बिल दर आधा करने की घोषणा की थी। इसी बीच विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई। अब उस घोषणा का लाभ किसानों को मिलना शुरू हो गया है। सरकार की इस घोषणा से जिले की चार तहसीलों के करीब 22 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। बिजली विभाग के मुताबिक किसानों को प्रतिमाह एक एचपी बिजली के कनेक्शन का 170 रुपये भुगतान करना पड़ता है। हालांकि अधिकांश किसान दो एचपी या उससे अधिक का ही कनेक्शन लिए हैं। पूर्व में किसान का जितना बिल आता होगा, फरवरी से आधा आने लगा है। फरवरी में करीब 15 हजार किसानों को बिल भेजा गया है। शेष किसानों को बिल भेजा जा रहा है। वहीं पूर्व के बकाया धनराशि को जमा करने पर एकमुश्त समाधान योजना के तहत किसानों का ब्याज पूरा माफ कर दिया जा रहा है। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते अधिकांश किसान बिजली का बिल जमा नहीं कर सकें है। इस नाते पूर्व का किसानों पर करोड़ों रुपये बिल बकाया है।
केस एक : मधुपुर के कोल्हिया निवासी रामकेश के पास तीन हार्स पावर का कनेक्शन है। इस माह उनका बिल 510 रुपये का बना है। इसमें 255 रुपये की सब्सिडी के बाद उन्हें 255 रुपये का भुगतान करना होगा। बिजली बिल पर इसका उल्लेख भी है।
विज्ञापन
केस दो : सुकृत के खान आजमपुर निवासी रामनगीना के साढ़े सात हार्स पावर कनेक्शन का बिजली बिल 1360 रुपये का है। करीब 204 रुपये सरचार्ज व विलंब शुल्क के बाद उनका बिल 1566 रुपये से अधिक का बना है। उन्हें मूल पर 660 रुपये की सब्सिडी मिली है।