फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers sit on dharna with former MLA for fertilizer

Sonebhadra News: खाद के लिए पूर्व विधायक के साथ धरने पर बैठे किसान

Mon, 08 Sep 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers sit on dharna with former MLA for fertilizer
फोटो । ग्रामीण सहकारी संघ पर यूरिया खाद को लेकर धरने पर बैठे घोरावल के पूर्व विधायक रमेश दूबे।
शाहगंज। प्रशासन की तरफ से सहकारी समितियों-संघों पर लगातार पर्याप्त खाद भेजने के दावे के बावजूद किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही। कस्बा स्थित ग्रामीण सहकारी संघ पर लंबे समय बाद सोमवार को यूरिया की खेप पहुंची तो किसान उमड़ पड़े। खाद की उपलब्धता के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा किसानों के पहुंचने पर मारामारी की स्थिति बन गई। एक-एक बोरी कर 400 किसानों को खाद उपलब्ध कराई गई। इस पर बाकी ने हंगामा कर दिया। वहां पहुंचे पूर्व विधायक रमेश दुबे भी किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। दो घंटे तक नारेबाजी चलती रही। एसडीएम घोरावल आशीष त्रिपाठी ने दो दिन में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन

बिल्डिंग की खराब की स्थिति के चलते वर्षों से बंद की स्थिति में चल रहे ग्रामीण सहकारी संघ शाहगंज पर (नए भवन निर्माण के बाद) पहली बार यूरिया पहुंची तो उसे लेने के लिए किसानाें की भीड़ जुट गई। हो हल्ला के बाद संघ के अध्यक्ष बीरू पटेल और सचिव ने प्रति आधार कार्ड एक बोरी यूरिया वितरण कराने का निर्णय लिया। इसके चलते जहां तमाम लोगों को लौटना पड़ा। वहीं, कई लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे के करीब सपा के पूर्व विधायक रमेश दुबे वहां पहुंच गए। यह देख लोगों ने उन्हें घेर लिया और खाद दिलवाने की मांग की। किसानों की आमदनी दोगुना मत करो, हमारे पुराने दिन लौटा दो... लिखी तख्ती लेकर वह किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक यूरिया पहुंच नहीं जाती तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने इसको लेकर फोन के जरिये अधिकारियों से बात भी की। एसडीएम आशीष त्रिपाठी ने पूर्व विधायक और किसानों से वार्ता करने के साथ ही दो दिन में पर्याप्त खाद उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया तब जाकर लोग धरने से उठने को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरमाई सियासत, जानिए किसने क्या कहा...
एक हजार किसानाें के बीच 400 बोरी यूरिया कैसे बंटेगी, यह जिम्मेदारों को समझना चाहिए था। वह भी यह खाद तब पहुंची थी, जब उन्होंने लखनऊ तक आवाज उठाई थी। सत्तापक्ष के विधायक कह रहे हैं कि कहीं खाद की कमी नहीं है। भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। वह ज्यादातर समय वाराणसी में बिता रहे हैं। - रमेश दुबे पूर्व सपा विधायक, घोरावल।
कहीं कोई किल्लत नहीं है। जिला मुख्यालय सहित सभी जगह पर्याप्त खाद उपलब्ध है। जहां जितनी जरूरत है, उतनी खाद पहुंच रही है। - अनिल मौर्य, भाजपा विधायक घाेरावल।

क्षेत्र से यूरिया-डीएपी की आ रही मांग को देखते हुए पीसीएफ गोदाम पर पहुंचे थे। पाया कि जहां जितनी जरूरत है, वहां उतनी खाद भेजी जा रही है। किसान धैर्य रखें। उन्हें जितनी जरूरत है उतनी खाद उपलब्ध कराई जाएगी- भूपेश चौबे, विधायक राबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed