फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers face rain bloom

बारिश से किसानों के चेहरे खिले

Sat, 13 Jun 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Sat, 13 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers face rain bloom
शुक्रवार की शाम अचानक मौसम में परिवर्तन होने के बाद शनिवार को दूसरे दिन हुई बारिश के बाद लोगों ने तपिश से राहत महसूस की। बरसात होने से एक तरफ जहां नगर क्षेत्र किचड़ से सन गया। वहीं ग्रामीणांचल में किसानों के चेहरे खूशी से खिल उठे। हालांकि कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह बारिश लगातार तीन दिनों तक हो तो खेती-किसानी के लिए लाभप्रद होगा। इस दौरान खेत धान की फसल की बोआई के लिए उपयुक्त होगा।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि वैसे यह बरसात किसानों को धान की खेती की रोपाई की तैयारी करने में सहायक होगी। दूसरी तरफ बरसात होने से तपिश से लोगों ने राहत महसूस की है। बारिश का परिणाम रहा कि शनिवार को तापमान 41 डिग्री के आसपास रहा। बरसात के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से राम सिंगार (40) बुरी तरह झुलस गया। परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


रामसिंगार चिरूई थाना क्षेत्र के जमतहिया गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम बरसात आने के दौरान दरवाजे पर बंधी भैंस को रामसिंगार छोड़ने गया। तभी आकाशीय बिजली गिरी। नगरीय क्षेत्रों में टूटी सड़कों ने बरसात के बाद तालाब का रूप अख्तियार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के बढ़ौली चौराहे पर खोदी गई सड़क आवागमन में बाधक बनी। कमोवेश यही हाल नगर क्षेत्र के अंबेडकर नगर, न्यू कालोनी, बभनौली आदि मुहल्ले की थी। चोपन संवाददाता के अनुसार अषाढ़ माह के शुरुआती दौर में ही मेघ के बरसने से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने बीते कई माह से चिलचिलाती धूप से राहत महसूस की। शुक्रवार की शाम से ही मौसम के मिजाज में बदलाव आया।


हल्की फुहार के साथ-साथ तेज हवा ने उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत          पहुंचाई। शनिवार सुबह से ही बूंदाबादी होने से लोगों के चेहरे पर काफी खुशी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed