{"_id":"6034fd718ebc3ee9631f2627","slug":"farmers-demonstrated-on-non-purchase-of-hybrid-paddy-sonbhadra-news-vns576273753","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइब्रिड धान खरीद न होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइब्रिड धान खरीद न होने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में हाइब्रिड धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को नवीन सब्जी मंडी समिति राबर्ट्सगंज स्थित क्रय केंद्र पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शासन से क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड धान खरीद शुरू कराये जाने की मांग की।
किसानों की हाइब्रिड धान खरीद सुनिश्चित कराने की लड़ाई लड़ रहे पूर्वांचल नव निर्माण मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी का कहना है कि धान खरीद न होने से दुखी किसान घर को वापस जा रहे हैं। किसानों की धान खरीद न करके सरकार उनका अपमान कर रही है। अध्यक्ष ने किसानों से अंतिम तिथि तक केंद्रों पर ही डटे रहने की अपील की। कहा कि यदि सरकार धान खरीद सुनिश्चित नहीं करती है तो किसान क्रांतिकारी कदम उठाएंगे।
शासन से किसानों का हाइब्रिड धान खरीद सुनिश्चित कराने की मांग की जा रही हैं। कहा कि जरूरत पड़ने पर किसान संपर्क मार्गों के साथ वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर अपने ट्रैक्टर लगाकर रास्ता जाम कर सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। किसान कृष्ण कुमार, अवधेश कुमार, राममूरत तथा नंदलाल ने कहा कि केंद्रों पर बिचौलियों का धान तौल किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में बेचू सिंह, रामधनी, शंकर सिंह, कमलेश सिंह, लवकुश पटेल, राममूरत, अजय, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।