फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers demonstrated due to not purchasing of paddy

धान खरीद न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated due to not purchasing of paddy
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान संगठन के लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। क्रय केंद्रों पर धान खरीद में हुई धांधली की जांच कराने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में पूर्वांचल नव निर्माण मंच समेत अन्य संगठनों के बैनर तले किसानों प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि सभी किसानों का धान क्रय नहीं किया गया तो आनेे वाले दिनों में लखनऊ में सीएम केे आवास का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष शनि मिश्रा के नेतृत्व में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि महीनों से केंद्रों पर किसान धान बेचने के लिए बारी का इंतजार कर रहेेेे हैं। लेकिन केंद्र प्रभारी कभी बोरे का अभाव बताकर तो कभी जगह का अभाव बताकर धान नहीं खरीद रहे हैं। किसानों का धान खरीद अधिकारियों द्वारा लगातार दोहन किया जा रहा है । किसानों से धान खरीद करने की बजाय बिचौलियों के माध्यम से फर्जी किसानों के नाम पर खरीद कागज पर दिखाते हुए लक्ष्य पूरा कर दिया गया है । मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर केंद्र पर खड़े सभी किसानों का धान खरीद सुनिश्चित करवाने की मांग करते हुए हाइब्रिड धान की खरीद भी सुनिश्चित कराने की मांग की। कहा कि जबतक फर्जी खतौनी देने वाले किसानों, बिचौलियों, राइस मिलर तथा लिप्त धान खरीद अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी तब तक किसानों का शोषण बंद नहीं होगा। मंच के उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय, मनोज चौबे, श्रीराम सिंह, अवधेश कुमार, सुर्य प्रकाश, सोनू देव, राम अवध सिंह, सुभाष चौहान, सुरेश देव, विजय सिंह, रमाशंकर चौहान, कैलाश पटेल, लवकुश देव, महेंद्र सिंह, सदायतन पाण्डेय, आशीष पटेल, राजेश कुमार, संतोष पटेल, इन्द्र बहादुर मौर्य, विनय कुमार, कन्हैया सिंह, राजकुमार, देव धारी सिंह, बनारसी, बंसराज सिंह, शैलेष पटेल, प्रशान्त सिंह, सत्यम पाण्डेय, ओमप्रकाश, नंदेश्वर सिंह, मनोज कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed