फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers demonstrated at ADM office

एडीएम कार्यालय पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 18 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated at ADM office
भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने धान खरीद में धांधली का आरोप लगाया और जांच कराने की मांग की। किसानों ने चेताया कि यदि धान खरीद में पारदर्शिता नहीं लाई गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि पूर्व में धान क्रय केंद्र प्रभारियों ने किसानों का धान सीधे मिलरों के पास भेज दिया। मिलरों ने धान तौल कर रसीद किसानों को दे दी लेकिन करीब एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक किसानों के धान की बिक्री की जानकारी पोर्टल पर नहीं डाली गई। पैसे के अभाव में किसान न तो खेती कर पा रहे हैं और न ही घरेलू कार्य। इतना ही नहीं बच्चों की शादी, पढ़ाई बाधित हो रही है। किसानों ने चेताया कि यदि उनकी समस्या का जल्द निदान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन में अशोक यादव, त्रिलोक नाथ, उदय मौर्य, राजनाथ, कपिल देव सिंह, विजेंद्र, रामकेश यादव, महेश यादव, हरिशंकर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed