फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers are not getting facilities at purchasing centers, claims fail

क्रय केंद्रों पर किसानों को नहीं मिल रही सुविधाएं, दावे फेल

Thu, 02 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting facilities at purchasing centers, claims fail
राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी परिसर धान क्रय केंद्र में ट्रैक्टर ट्राली पर लदी धान की बोरी। - फोटो : SONBHADRA
सरकारी धान खरीद केंद्रों पर किसानों को दिए जाने वाले सुविधाओं के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जिले के अधिकांश धान क्रय केंद्रों पर किसानों को बैठने तक का इंतजाम ही नहीं है। शुद्ध पेयजल और और ठंड से बचने की व्यवस्था तो दूर की बात है। क्रय केंद्रों पर धान विक्रय करने जाने वाले किसानों को दुर्व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है, इससे उनमें आक्रोश है।
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले में वर्ष 2021-22 में एक लाख 50 हजार पांच सौ मीट्रिक टन धान की खरीद करने का निर्देश दिया गया है। अब तक राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्र में 82 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। वर्तमान में 74 केंद्रों पर खरीद शुरू है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब साढ़े हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। डीएम टीके शिबू ने जिला विपणन अधिकारी को सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, बैठने आदि का प्रबंध कराने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद अधिकांश केंद्रों पर शुद्ध पेयजल तक प्रबंध नहीं है। केंद्रों पर व्याप्त दुर्व्यवस्था के चलते अब तक लक्ष्य के सापेक्ष महज साढ़े आठ हजार मीट्रिक टन ही धान की खरीद हो पाई है। केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों को कितनी सुविधाएं मिल रही हैं इसका अंदाजा राबर्ट्सगंज नगर के सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों पर मौजूद किसानों के दर्द से लगाया जा सकता है। यहां धान बेचने पहुंचे परसौना गांव निवासी काशी सिंह, बउआर निवासी अनिल सिंह, नोनी निवासी ब्रम्हानंद सिंह और पिपरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र पर पेयजल, बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। किसान यूनियन की तरफ से टेंट लगवाने की प्रयास किया जा रहा है। जब जिला मुख्यालय के क्रय केंद्र का यह हाल तो ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों पर कितनी सुविधाएं मिल रही होगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

अव्यवस्था के बीच शुरू हुआ धान क्रय
कोन। सहकारी समिति कोन समेत रामगढ़, कचनरवा क्रय केंद्र पर अव्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार से धान की खरीद शुरू हो गई। लैंपस परिसर में ही कई किसान पंखा आदि लगाकर धान की सफाई करते दिखे। पूछने पर एक किसान ने बताया कि बोरे में भरकर धान लाया था, सचिव के कहने पर पुन: सफाई करनी पड़ रही है। सचिव रामकृत ने बताया कि 51 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है अब तक एक हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। उक्त दोनों केंद्रों पर भी पेयजल आदि का प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरे की अभाव में धान की खरीद ठप
दुद्धी। क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर बोरे के अभाव में धान की खरीदारी बंद है। दुद्धी स्थित मंडी समिति परिसर में एफसीआई और क्रय विक्रय समिति का धान क्रय केंद्र हैं। वरिष्ठ हॉट निरीक्षक दीपक वशिष्ठ ने बताया कि एफसीआई धान क्रय केंद्र पर 246 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है, वहीं क्रय विक्रय समिति केंद्र पर अभी तक मात्र 17 क्विंटल धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि चार किसानों की टोकन खरीदारी की लगी हुई है। बोरे आने के बाद किसानों को बोरा मुहैया कराया जाएगा। बता दें कि बोरे के अभाव में किसान बाजार से ऊंचे दामों पर प्लास्टिक की बोरी खरीद कर अपने धान को बोरे में भरकर धान क्रय केंद्र पर ले जा रहे हैं।

जिले में वर्ष 2021-22 में एक लाख 50 हजार पांच सौ मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिली है। अब तक राबट्र्सगंज, ओबरा, दुद्वी और घोरावल तहसील क्षेत्र में 82 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 74 केंद्रों पर खरीद शुरू है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब साढ़े हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। केंद्रों पर किसानों के लिए शुद्व पेयजल, बैठने आदि का प्रबंध किया गया है। - संजय पांडेय जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed