{"_id":"5d126bb28ebc3e3cf975f33f","slug":"farmer-sonbhadra-news-vns4695034161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों से नहीं मिलेगा धान का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों से नहीं मिलेगा धान का बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केकराही। केंद्र सरकार भले ही किसानों के हित के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को तमाम सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब जबकि धान के बीज खेत में डालने का समय आया है तो सहकारी समितियों पर बीज उपलब्ध नहीं है। लोग प्राइवेट दुकानों से बीज खरीदने के लिए विवश हैं। किसानों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
जहां सरकार किसानों को हर तरह से खाद, पानी, बिजली, ऋण की सुविधा सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। वहीं किसान धान के बीज के लिए परेशान हैं और प्राइवेट दुकानों से अधिक मूल्य पर बीज खरीदने के लिए विवश हैं। पहले समिति के सदस्यों को समय से पैसा न रहने पर भी ऋण के माध्यम से या चेक के माध्यम से 50 प्रतिशत छूट पर बीज उपलब्ध हो जाता था, लेकिन इस वर्ष बीज न आने से किसान परेशान दिख रहे हैं। भारतीय किसान संघ के काशी प्रांत के मंत्री रामजी सिंह ने बताया कि को-आपरेटिव विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक बीज किसानों को नहीं मिल पा रहा है। जबकि जिले में कृषि विभाग में मई माह में ही बीज आ गया है। विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक समिति पर बीज नहीं आ सका है। इस नाते किसानों को दुकानों से अधिक मूल्य पर बीज खरीदना पड़ रहा है। इससे किसानों में असंतोष है। किसानों ने चेताया है कि यदि समितियों पर बीज उपलब्ध नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत सहायक आयुक्त सहायक निबंधक पीएन सिंह ने बताया कि खरीफ का बीज राजकीय बीज गोदाम में आया है। वही से किसानों को 50 प्रतिशत छूट पर बीज मिल जाएगा। समितियोँ पर खरीफ का बीज नहीं जाएगा।