फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer dies due to lightning, teenager gets burnt

Sonebhadra News: बिजली गिरने से किसान की मौत, किशोर झुलसा

Sat, 10 Aug 2024 06:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to lightning, teenager gets burnt
बभनी। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बृहस्पतिवार की रात बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में चल रहा है।
विज्ञापन

घघरी निवासी धरमजीत (31) पुत्र होती लाल खेत पर गया था। इसी बीच बारिश होने लगी। वह वहीं पुल के पास खड़ा था। उसके साथ उसका आठ वर्षीय लड़का था, जिसे वह घर भेज दिया। जैसे ही उसका लड़का अपने पिता से 50 मीटर दूर गया तभी गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई। पिता को जमीन पर गिरते देख लड़का दौड़कर वहां पहुंचा, लेकिन वह कुछ बोल नहीं रहा था।
विज्ञापन

लड़के ने दौड़कर जाकर घरवालों को सूचना दी। घरवाले दौड़कर खेत पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, करकच्छी गांव निवासी महेंद्र कुमार (16) पुत्र शेषमन गुप्ता बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गया। उसके दोनों हाथ काम नहीं कर रहे हैं। घरवालों ने बताया कि महेंद्र घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था इसी बीच बिजली गिर गई और वह चपेट में आ गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। बभनी निवासी अशर्फी लाल के खूंटे से बंधे दो बैलों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed