फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer dies after being hit by bike

बाइक की चपेट में आने से किसान की मौत

Tue, 16 Nov 2021 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by bike
राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर रायपुर थाना क्षेत्र के तेलियागंज के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रायपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी रामरक्षा (50) सोमवार की रात करीब नौ बजे घर से बाहर सड़क के किनारे टहल रहे थे। वैनी से खलियारी जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में रामरक्षा और बाइक सवार नंदू पुत्र अखिलेश (32) निवासी कम्हरिया और उसका साथी रवींद्र (30) निवासी झरना भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को वैनी सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने रामरक्षा की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने तक रामरक्षा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed